उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मंडराते खतरे के बीच त्रिवेंद्र सरकार ने लिया एक और बड़ा फैसला

देश समेत पूरे उत्तराखंड में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। देशभर में कोरोना के अब तक 283 मामले सामने आ चुके हैं। 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस को लेकर सरकार पहले ही सजग है। इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम को लेकर अब तक सरकार कई कमद उठा चुकी है। इस बीच त्रिवेंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। कोरोना वायरस के मंडराते खतरे को देखते हुए हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को सरकार ने फिलहा स्थगित करने का फैसला लिया है। अग्रिम आदेशों तक परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। आगे कोरोना वायरस के खतरे का आंकलन करने के बाद सरकार परीक्षाओं को लेकर फैसला लेगी।

परीक्षाओं को स्थगित करने को लेकर सचिव विद्यायी शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बीते 19 मार्च को उत्तराखंड बोर्ड द्वारा परीक्षाएं संचालित की जानी थी। इस संबंध में शासन को अवगत कराया गया था और इसी क्रम में सरकार द्वारा फैसला लेते हुए बोर्ड परीक्षा के तहत हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की 23 मार्च, 24 मार्च और 25 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित की गई हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का असर देखा जा रहा है। खबरों के मुताबिक, ऋषिकेश के रहने वाले वीरता पुरस्कार से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियन लाभांशु शर्मा को कोरोना वायरस संक्रमण का शक है। ऐसे में उन्हें दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, देहरादून के राजपुर रोड पर एक होटल में ठहरी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। फरीदाबाद की रहने वाली ये महिला कुछ दिन पहले होटल फोर प्वाइंट शेरेटन में ठहरी हुई थी। यहां तीन दिन रहने के बाद वो वापस फरीदाबाद लौट गई थी। इस केस ने उत्तराखंड प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जो लोग महिला के संपर्क में आए थे उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट आने के बाद देहरादून के डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने होटल को सील करा दिया। इससे पहले होटल को सेनेटाइज किया गया। होटल के 22 कर्मचारियों को 14 दिन के लिए होटल में ही क्वॉरेंटाइन किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.