कोरोना वायरस: उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच त्रिवेंद्र सरकार ने मजदूरों के लिए किया बड़ा ऐलान

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ गया है। देश में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 391 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। उत्तराखंड में लॉकडाउन के अलावा राज्य सरकार लगातार कई बड़े फैसले ले रही है, ताकि प्रदेश की जनता को इस मुश्किल घड़ी में कोई परेशानी न हो। फिलहाल उत्तराखंड में 31 मार्च लॉकडाउन रहेगा। मतलब ये कि इस दौरान सभी फैक्ट्रियं, दुकान, बाजार, मॉल बंद रहेंगे। सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही चालू रहेंगी। बाकी सबकुछ बंद रहेगा। जाहिर ऐसे समय में उन मजदूरों के सामने सबसे बड़ी परेशानी खड़ी हो गई थी।

लॉकडाउन के मद्देनजर मजदूरों के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “लॉकडाउन की स्थिति में मजदूर छोटे कारीगर प्रभावित न हों, इसके लिए सरकार ने राज्य में रजिस्टर्ड मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये डालने का फैसला किया है, ताकि उनको खाने पीने की दिक्कत न रहे।” इस फैसले का मतलब ये है कि जब तक प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा, मजदूरों के खाते में हर रोज सरकार एक-एक हजार रुपये डालते रहेगी।

इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा, “कोरोना वायरस से लड़ाई जीतने के लिए जरूरी है कि प्रदेश की जनता घरों में रहे और सरकार का सहयोग करें। प्रदेश में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है और सभी आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी सभी सेवाएं स्थगित कर दीं गई हैं।”

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड समेत आधे हिंदुस्तान में Lockdown का ऐलान, डरिये मत, समझिए इसमें आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं?

प्रदेश में जो लोग इस बात से चिंतित हैं कि लॉकडाउन के दौरान क्या होगा, कैसे राशन मिलेगा। उन्हें भी सीएम ने आश्वस्त दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं आश्वस्त करता हूं कि किसी भी प्रकार की खाद्यान्न व औषधियों की कमी हम नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर खाद्यान्न और दवाइयां पहुंचाई जाएंगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.