कोरोना वायरस से जिस तेजी से देशभर में लोग संक्रमित हो रहे हैं, उतनी ही तेजी से लोग इस वायरस को लेकर अलग-अलग अफवाहें फैला रहे हैं। जिस पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है।
कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने को लेकर उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने एक शख्स को धारा 151 के तहत दलहनवाला से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शख्स ने एक लड़की को लेकर गलत खबर फैलाई कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित है।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस से लोगों को संक्रमित होने से बचाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उत्तराखंड सरकार ने पूरे प्रदेश को lockdown कर दिया है। ताकि इस वायरस से निपटा जा सके। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अपने स्तर पर इसको लेकर काम कर रहा है। ऐसे में किसी के बार में झूठी अफवाह फैलाना काफी खतरनाक है। इसी को देखते हुए पुलिस ने लड़की को लेकर झूठी खबर फैलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.