उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 2 और मामले आए सामने, मरीजों की संख्या बढ़कर 3 हुई, जानें पूरा अपडेट

देश भर में कोरोना वायरस से दहशत के बीच उत्तराखंड की सरकार सजग है। इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है।

देवभूमि में कोरोना से दहशत के बीच दो और मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। खबरों के मुताबिक, दो ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद इस बात की पुष्टि की गई है। जिन दो ट्रेनी आईएफएस में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई वो दोनों विदेश से लौटे थे। स्पेन, रूस और फिनलैंड के भ्रमण से ट्रेनी आईएफएस का दल लौटा था। ये दोनों ट्रेनी आईएफएफ इस दल के हिस्सा थे। इससे पहले जिस ट्रेनी आईएफएस में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी वो भी विदेशी दौरे से ही लौटा था।

स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर दी ये जानकारी:

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 मार्च, रात 8 बजे कोरोना वायरस को लेकर जारी बुलेटिन में कई अहम जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, अब प्रदेश में कोरोनो वायरस के मरीजों की संख्या तीन हो गई है।

  • उत्तराखंड में फिलहाल 454 लोग निगरानी में हैं।
  • 19 मार्च को 41 और संदिग्ध लोगों को निगरानी में रखा गया।
  • 19 मार्च को 19 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
  • उत्तराखंड में फिलहाल 3 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
  • जिन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें 82 लोगों में कोरोना नहीं पाया गया।
  • कुल 29 लोगों के नमूनों का इंतजार किया जा रहा है।
  • उत्तराखंड में एयरपोर्ट पर अब तक 45352 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
  • प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 474 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पर ‘वायरस’ का ‘डबल अटैक’! कोरोना के साथ इस बीमारी ने दी दस्तक, 1 की मौत, 9 चपेट में

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.