फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर से सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर को चमोली की युवती से रेप के आरोप में भुवनेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार को भुवनेश्वर लेकर चली गई। आरोपी सब इंस्पेक्टर की फिलहाल भूवनेश्मर में तैनाती है। सब इंस्पेक्टर पर युवती से रेप का आरोप उस समय का है जब आरोपी की देहरादून में तैनाती थी। देहरादून में तैनाती के समय भूपेंद्र के चमोली की एक युवती से प्रेम-संबंध था। युवती का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने उसे शादी का झांसा दिया था। उसने काफी समय तक युवती को अपने साथ देहरादून में रखा था।
एक साल पहले आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेन्द्र का तबादला उड़ीसा के भुवनेश्वर में हुआ था। बताया जा रहा है कि युवती भी सब इंस्पेक्टर के पीछे भुवनेश्वर पहुंच गई थी। सब इंस्पेक्टर ने युवती को आर्मी कैंप के बाहर कमरा लेकर रखा। मूल रूप से यूपी का रहने वाला सब इंस्पेक्टर कुछ दिन पहले अपने घर जाकर दूसरी युवती से शादी करने की फिराक में था। जैसे ही इस बात की भनक युवती को लगी वो सब इंस्पेक्टर के घर यूपी पहुंच गई और जमकर हंगामा किया।
घर पर हंगामा बढ़ता देख सब इंस्पेक्टर ने युवती को शादी करने का आश्वासन दिया था। हलांकि भुवनेश्वर में तैनाती पर लौटने के बाद वो अपने वादे से मुकर गया था। इसके बाद युवती ने पिछले साल 25 दिसंबर को आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने आरोप लगाते हुए भुवेनश्वर के नयापाली थाने में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था।
तीन दिन पहले उड़ीसा की भुवनेश्वर पुलिस देहरादून पहुंची थी। पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि आरोपी देहरादून में है। भुवनेश्वर पुलिस ने रायपुर पुलिस की मदद से आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.