उत्तराखंड: रक्षा बंधन से पहले हादसे से कोहराम, मलबे में दबकर 3 भाई-बहनों की मौत, घर में पसरा मातम

रक्षा बंधन से ठीक पहले उत्तराखंड के ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंडोलाखाल में हादसे से कोहराम मच गया है।

ऑल वेदर रोड का पुश्ता टूटकर एक दो मंजिला मकान के ऊपर गिरने से तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय कमरे में तीनों भाई-बहन सो रहे थे। मलबे में दबकर तीनों की मौत हो गई। इस दौरान पत्थरों की चपेट में आने से उनके पिता धर्म सिंह घायल हो गए। रक्षा बंधन से ठीक पहले तीन भाई-बहनों की मौत से घर में मातम पसर गया है।

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से तीनों भाई-बहनों के शवों को निकाला। मृतकों में धर्म सिंह के दो बच्चे और उनके साडू की एक बेटी शामिल है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हिंडोलाखाल के खेड़ागाड गांव में ये हादसा हुआ। धर्म सिंह शौच के लिए मकान से बाहर निकले ही थे। इसी दौरान हादसा हुआ और उनके दो मंजिला मकान के ऊपर ऑलवेदर रोड का पुश्ता मलबे के साथ आ गिरा। इस दौरान कमरे में सो रहे तीनों भाई-बहनों को बाहर आने तक का मौका नहीं मिल पाया। पलभर में ही धर्म सिंह नेगी का पुत्र अंकित (18) और विनीता (25) के साथ ही उनके साडू देवली निवासी (नरेंद्रनगर) कमल सिंह की लड़की नीलम (18) की मलबे में दबने से मौत हो गई। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.