उत्तराखंड: ‘हथेली’ पर जान लेकर सफर करने को लोग मजबूर! चंपावत-टनकपुर के बीच मलबा गिरने का सिलसिला जारी

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। लगातार बरस रही बारिश के कारण कई जिलों में भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात हैं।

कई राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं, तो कई ऐसे भी हैं जहां रुक रुक कर पहाड़ों से बोल्डर गिर रहे हैं। ये स्थिति तब है जब मौसम ठीक है। दरअसल, चंपावत में आज मौसम ठीक रहा, लेकिन टनकपुर-चम्पावत हाईवे में इस दौरान कई जगहों पर पहाड़ों से चट्टाने गिरती रही।

राष्ट्रीय राजमार्ग में रुक रुक कर मलबा आने से लोग के बीच डर का माहौल पैदा हो गया है। इस दौरान कुछ समय के लिए आवाजाही भी बाधित रही, लेकिन बोल्डरों का गिरना जारी रहा। सूचना के बाद एनएच और कार्यदायी संस्था की टीमें मौके पर पहुंची जिसके बाद रास्तों को खोला गया। जानकारी के मुताबिक सुबह सात बजे सिन्याड़ी के पास मलबा आ गया। इससे एनएच बंद हो गया।

एनएच बंद होने की जानकारी मिलते ही मौके पर एनएच की टीमें पहुंच गई। करीब आधे घंटे के भीतर एनएच आवाजाही के लिए खोल लिया गया। इसके अलावा स्वाला, धौन और चल्थी के पास भी छिटपुट मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। रूक रूक कर गिर रहे मलबे से लोगों में डर का माहौल है। ऐसे में यात्री और स्थानीय लोग अपनी जान हथेली पर लेकर उन रास्तों को पार कर रहे हैं जहां बोल्डरों के गिरने का सिलसिला जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.