अलविदा जनरल रावत! रायसीना से गढ़वाल तक

देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। दिल्ली से गढ़वाल तक पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के निधन के बाद गुरुवार को उनके पैतृक गांव सैंण में शोक सभा का आयोजन किया गया। यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बिपिन रावत के पैतृक गांव सैंण में उनके चाचा का परिवार रहता है। बुधवार को निधन की खबर सुनने के बाद से उनके चाचा भरत सिंह रावत और उनका परिवार गहरे सदमे हैं। वो उन्हें याद कर बार-बार भावुक हो रहे। जिले के डीएम ने भी सीडीएस बिपिन रावत के चाचा के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

चमोली जनपद में भी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। यहां पोखरी में आयोजित पांच दिवसीय शरदोत्सव मेले को भी 11 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मेले में 11 की रात से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और 13 दिसंबर को मेले का समापन होगा। बता दें कि देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत पौड़ी गढ़वाल जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिरमोली के उपग्राम सैंण के निवासी थे। बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे में 14 और लोगों की मौत हो गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.