देवभूमि में भी कोरोना केस ने रफ्तार पड़ ली है। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर अब व्यापक रूप लेती जा रही है।
यहां कंटेनमेंट जोन बनने लगे हैं। आपको बता दें, देहरादून में रविवार को 2 एरिया कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिए गए। केस बढ़ने के साथ ही प्रशासन सख्ती करने लगा है। देहरादून के नेहरू कॉलोनी का एक इलाका और ऋषिकेश के गुमानीवाला को कंटेनमेंट जोन घोषित कर इन इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां केस बढऩे के साथ ही लॉक डाउन किया गया है। इलाके में आफिस, बैंक, दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी साथ ही एक्टिव सर्विलांस किया जाएगा।
जिला प्रशासन लगातार इस बात को कहता रहा है कि कोरोना केस बढ़ेंगे तो कंटेनमेंट जोन भी बनाए जाएंगे और शक्ति भी की जाएगी। प्रशासन रोजाना 3000 तक जांच करवाने के निर्देश सीएमओ को दे चुका है। मगर उसके बावजूद कैसे लगातार बढ़ रहे हैं। अकेले रविवार की बात करें तो देहरादून हरिद्वार में कोविड-19 का आंकड़ा बढ़ा है। रविवार को उत्तराखंड में 366 पॉजिटिव केस आये हैं। जिसमें देहरादून, टिहरी, हरिद्वार जिलों में सबसे ज्यादा केस देखने को मिले।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.