उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक और बड़ा झटका लगा है।
तीरथ सिंह रावत सरकार ने त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में विभिन्न आयोगों, निगमों और परिषदों में नामित किए गए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार सहित कई दायित्वधारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इनमें से कई लोगों को कैबिनेट मंत्री स्तर व राज्यमंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त था
आपको बता दें, त्रिवेंद्र रावत सरकार में 2017 से अभी तक करीब 100 से अधिक लोगों को विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों में नामित किया गया था। संवैधानिक पदों पर नियुक्त दायित्व धारियों को छोड़कर सभी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश भी मुख्य सचिव के द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
विभिन्न आयोगों और निगमों में नियुक्त किए गए अधिकांश लोग त्रिवेंद्र रावत के चहेते लोगों में शामिल थे। करीब 18 लोगों को तो त्रिवेंद्र रावत ने फरवरी के अंत मे दायित्व बांटे थे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.