उत्तराखंड: खेत में अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

उत्तराखंड के जसपुर में महिला का अर्धनग्न हालत में शव मिले से सनसनी फैल गई है।

खेत में शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। महिला के शव की पहचान ग्राम मलपुरी निवासी जसवीर कौर 32 साल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, गांववालों ने बताया कि महिला की शादी 10 साल पहले बिजनौर के सुवावाला गांव में हुई थी।

महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि महिला 3 फरवरी को अपने मयके जसपुर में आई थी। सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद महिला की मौत का खुलासा होगा।

उधर, महिला का शव मिलने के बाद उसके मायके में मातम पसर गया है। उसके दोनों बच्चों समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसकी मां को किसने मारा। वहीं, परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस की जांच में खुलासा होने की संभावना हैं। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.