देहरादून: वीकेंड पर पर्यटक स्थलों के लिए जिला प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन, दोपहिया वाहन के लिए रहेगी नो एंट्री

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर वीकेंड पर जुट रही भीड़ को रोकने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है।

देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने वीकेंड पर मसूरी में दोपहिया वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मसूरी, सहस्रधारा व गुच्चुपानी जैसे पर्यटक स्थल पर वीकेंड पर नदी, तालाब व झरनों में पर्यटकों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही पहले की तरह मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट, देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व होटल बुकिंग के दस्तावेज दिखाने अनिवार्य रहेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था व नियम शनिवार की सुबह से सोमवार सुबह आठ बजे तक लागू रहेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर नैनीताल में वीकेंड पर दुपहिया के प्रवेश पर पिछले हफ्ते ही रोक लगा दी गई थी। अब इस वीकेंड के लिए नए नियम जारी करते हुए जिलाधिकारी ने दुपहिया से प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
आपातकालीन स्थिति में ही उपरोक्त शर्तों के बिना देहरादून से मसूरी जाने दिया जाएगा। मसूरी के स्थानीय निवासी अपना पहचान पत्र दिखाकर आवागमन कर सकेंगे।

टिहरी गढ़वाल स्थित कैंपटी से बुधवार को 412 सैलानियों को पुलिस ने वापस लौटा दिया। ये सैलानी कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर नहीं पहुंचे थे। इसके अलावा मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 40 लोगों का चालान किया गया। थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि बुधवार को कोरोना जांच, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करने वाले 93 वाहनों के 412 सैलानियों को कैंपटी से वापस लौटाया गया।

फॉल में पानी साफ होने के बाद बुधवार को यहां रस्सी हटवा दी गई है। मसूरी शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 45 सैलानियों का चालान किया है। इसके अलावा एमवी एक्ट में 10 वाहनों का तहत चालान किया गया।मसूरी में मंगलवार को चार लोगों के संक्रमित मिलने बाद सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। बुधवार को शहर में 149 आरटीपीसीआर और 68 लोगों की रेपिड एंटीजन जांच की गई, जिसमें कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.