उत्तराखंड: प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर होगी कार्रवाई, आज से अभियान शुरू

देहरादून और आसपास के इलाकों में आज से प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। परिवहन विभाग उन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा जिनकी गाड़ियां ज्यादा प्रदूषण फैला रही हैं।

NGT के निर्देश पर वायु प्रदूषण नियंत्रण को गठित मॉनीटरिंग कमेटी की पहल पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा गाड़ियों की जांच की जाएगी। अभियान को चलाने के लिए RTO प्रवर्तन अरविंद पांडे की अगुवाई में अफसरों की सात सदस्यीय टीम भी गठित कर दी गई है। टीम गाड़ियों के प्रदूषण की जांच के साथ ही ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की करेगी।

हालांकि सबसे ज्यादा फोकल प्रदूषण पर होगा। जो भी गाड़ी मानक से ज्यादा प्रदूषण फैला रही होंगी उन पर तुरंत भारी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गाड़ी को सीज करने की भी कार्रवाई की जा सकती है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद पांच महीने पहले भी परिवहन विभाग ने प्रदूषण की जांच को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया  था। इस दौरान बड़ी तादाद में गाड़ियों के चालान काटने के साथ ही सीज करने की कार्रवाई की गई थी।

प्रशासन के इस अभियान को देखते हुए आम लोगों में अपनी गाड़ियों के प्रदूषण की जांच कराने को लेकर मारामारी मची है। आलम ये है कि गाड़ियों की प्रदूषण जांच कराने को लेकर जांच केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हैं। गाड़ियों के प्रदूषण की जांच जल्द की जा सके, इसके लिए परिवहन विभाग की तरफ से शहर में 100 से अधिक जांच केंद्र खोले गए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.