कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देहरादून से दिल्ली जाने वाली 60 बसों के संचालन पर रोक

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

सरकार ने एहतियात के तौर पर देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली 60 बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही देहरादून से जम्मू के कटरा जाने वाली वॉल्वो और साधारण बसों का संचालन भी चंडीगढ़ तक सीमित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर शासन ने अपने यहां दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। ऐसे में उत्तराखंड की गाड़ियां भी अब जम्मू में दाखिल नहीं हो सकेंगी। बस सेवा का संचालन सिर्फ चंडीगढ़ तक ही होगा।

वहीं, नई दिल्ली आईएसबीटी ने भी सभी राज्यों के परिवहन निगम प्रबंधन से अपील की थी कि वो नई दिल्ली जाने वाली बसों में 25 प्रतिशत की कटौती करें। यात्री के होने पर ही बसों को दिल्ली भेजें। आईएसबीटी की अपील के बाद देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली 60 बसों के संचालन पर रोक लगाई गई है। इनमें 15 वॉल्वो और कई वातानुकूलित बसें भी शामिल हैं।

इसके अलावा कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कोटा-देहरादून के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस को भी 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। यात्री अब इस रेल सेवा का फिलहाल फायदा नहीं उठा सकेंगे। काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन का संचालन पहले ही रोका जा चुका है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बसें और ट्रेनें खाली हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन से भी करीब-करीब सभी ट्रेनें खाली जा रही हैं। लोग कोरोना के डर से यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.