फोटो: सोशल मीडिया
राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक देहरादून कोतवाली थाना इलाके में 72 साल के एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुजुर्ग की हत्या घर में घुसकर की गई। मृतक की पहचान मंगू राम उर्फ ब्रज भूषण के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घर पर अकेला रहता था और उसके हाथ पैर बंधे हुए थे।
उधर, घटना की सूचना पर देहरादून डीआईजी अरुण मोहन जोशी, एसपी श्वेता सहित भारी पुलिस बल मौके पर छानबीन के लिए पहुंचे। फिलहाल फॉरेंसिक टीम की मदद से हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार बुजुर्ग के मकान में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक व्यापार का मामला सामने आ रहा है।
पुलिस ने बयान में बताया कि मृतक बुजुर्ग के हाथ बंधे हुए थे। सूचना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। आपको बता दें, जहां ये घटना हुई है वहां से कोतवाली महज कुछ ही दूरी पर है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.