उत्तराखंड के किसान ने किया कमाल! उगा दिया 8 फीट ऊंचा शिमला मिर्च का पेड़

अल्मोड़ा के किसान नारायण सिंह मेहरा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी पूरे पहाड़ में चर्चा हो रही है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

ताकुला विकासखंड के डौनी गांव में इस किसान ने 8 फीट ऊंचा शिमला मिर्च का पेड़ उगाया है। किसान का दावा है कि इस पेड़ से वह अब तक 10 किलोग्राम से ज्यादा शिमला मिर्च प्राप्त कर चुका है। कान ने उद्यान विभाग से अपने शिमला मिर्च के पेड़ को रिकॉर्ड बुक में दर्ज करने की अपील की है।

किसान नारायण सिंह मेहरा ने अपने बगीचे में चार महीने पहले शिमला मिर्च के पौधे लगाए थे। उनमें से 10 पेड़ अब भी मौजूद हैं। उनमें से एक शिमा मिर्च का पोड़ संतरे के पेड़ के सहारे 8 फीट ऊंचाई तक जा पहुंचा। किसान के भतीजे किशन सिंह मेहरा मुताबिक, उनके चाचा नारायण सिंह ने शिमला मिर्च के पेड़ में गोबर की खाद का इस्तेमाल किया। उनका दावा है कि अभी तक इतना ऊंचा और इतना फलदार शिमला मिर्च का पेड़ शायद किसी ने नहीं उगाया गया है।

उद्यान विभाग के सहायक विकास अधिकारी ताकुला चंदन वाल्मीकि ने बताया है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शिमला मिर्च के पेड़ के बारे में सूचना मिली है। वो जल्द ही नारायण सिंह मेहरा के बगीचे में जाकर पेड़ का निरीक्षण करेंगे और विभागीय मानकों के मुताबिक, जो भी संभव होगा इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सूचित करेंग।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.