उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक बरसेगी आग, 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

उत्तराखंड में इन दिनों लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान पारा 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आज और बुधवार को राजधानी दून समेत मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी पड़ने के आसार हैं। दो दिन तक तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन फिलहाल अगले 48 घंटे गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। 

इन हालातों में मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार के बाद अगले कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.