उत्तराखंड: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के आवास पर तोड़फोड़-आगजनी करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित घर पर आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें से एक आरोपी के पास अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई है। नैनीताल पुलिस की ओर से इस मामले का खुलासा गुरुवार को किया गया। भवाली के क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूपेन्द्र सिंह धौनी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिये भवाली, मुक्तेश्वर और भीमताल के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था।

आरोपियों को बुधवार देर रात को स्विस विलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। चारों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में चंदन सिंह लोधियाल निवासी ग्राम नथुवाखान, थाना भवाली, कृष्णा सिंह बिष्ट, उमेश मेहता और राजकुमार मेहता निवासी ग्राम सूपी, थाना मुक्तेश्वर शामिल हैं।

उमेश और राजकुमार दोनों भाई हैं। पुलिस के अनुसार चंदन सिंह चिलवाल के पास से 32 बोर का एक तमंचा भी बरामद लिया गया है। आरोपी ने इसी तमंचे से कांग्रेस नेता के घर पर गोली चला कर घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि वह कुंदन सिंह चिलवाल के नेतृत्व में सलमान खुर्शीद के घर पर प्रदर्शन में भाग लेने के लिये गये थे।

इस दौरान चंदन ने आवेश में आकर कांग्रेस नेता के घर पर फायरिंग कर दी। शेष आरोपियों ने कुबूल किया कि पुतला दहन के दौरान कोठी के केयर टेकर से उन्होंने गाली गलौज और अभद्रता की थी। धौनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 18, 452, 436, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि चंदन लोधियाल के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के हिन्दुत्व के खिलाफ दिये गये बयान के बाद कांग्रेस नेता के रामगढ़ के सतखोला स्थित आवास पर कुछ लोगों ने 15 नवंबर को उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था और उनका पुतला दहन किया था।

आरोप है इसी दौरान आरोपियों ने आवेश में आकर आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.