उत्तराखंड में फिर खिसका ग्लेशियर! दारमा घाटी में चीन सीमा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क बंद

पिथौरागढ़ में चीन सीमा के करीब दारमा घाटी में ग्लेशियर खिसकने से सड़क बंद हो गई है।

सीपीडब्ल्यूडी ने इस सड़क का निर्माण कराया था। ग्लेशियर खिसकने से दारमा घाटी के आखिरी गांव सीपू और मार्छा को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल भी ग्लेशियर की चपेट में आकर बह गया है। पुल टूटने से सीपू गांव के लोगों को माइग्रेशन में परेशानी उठानी पड़ेगी।

अप्रैल महीने में सीपू गांव के 24 परिवार अपने मूल निवास की तरफ वापस लौटेंगे। पुल नहीं होने की वजह से इन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद होने से सुरक्षा बलों को भी परेशानी सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को सड़क से बर्फ हटाने में दो दिन का समय लगेगा। धारचूला के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के मुताबिक, सड़क से बर्फ हटाने के लिए कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सीपू गांव को जोड़ने वाले लकड़ी के पुल के निर्माण के लिए भी संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है।

vishal2522

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.