उत्तराखंड में स्कूलों को खोलने को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, बच्चों को स्कूल भेजने से पहले जानिए

उत्तराखंड में सोमवार से 10वीं और 12वीं कक्षा के स्कूल खुल जाएंगे। स्कूलों को खोलने को लेकर राज्य सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दी गई है।

स्कूल खोले को लेकर ये हैं गाइडलाइंस:

  • स्कूलों को खोलने से पहले हर दिन पूरी तरह से सैनिटाइज करना होगा।
  • स्कूलों में सैनिटाइजर, हैंडवॉश, थर्मल स्क्रीनिंग और मेडिकल किट की व्यवस्था करनी होगी। अगर किसी छात्र या शिक्षक और अन्य कर्मचारी को खांसी जुखाम या बुखार के लक्षण दिखते हैं तो उसे इलाज के लिए घर वापस भेज दिया जाएगा।
  • छात्रों को हैंड वॉश और हैंड सैनिटाइज कराने के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल में अगर एक से ज्यादा प्रवेश द्वार हैं तो उनका इस्तेमाल किया जाएगा।
    स्कूल में प्रवेश और छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सामिजक दूरी का पालन किया जाएगा। सभी छात्रों को एक साथ छुट्टी नहीं दी जाएगी।
  • स्कूलों में बैठने की व्यवस्था में सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। छात्रों को 6 फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था कराई जाएगी।
  • अगर स्कूल में छात्रों की संख्या ज्यादा है और सामाजिक दूरी पालन करने में दिक्कतें होती है तो स्कूल को दो पालियों में संचालित किया जाएगा। पहली पाली में कक्षा 10वीं और दूसरी पाली में कक्षा 12वी के छात्र पढ़ने जाएंगे।
  • स्कूल की छात्र संख्या और सामाजिक दूरी के मद्देनजर अगर आवश्यक हो तो 1 दिन में प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 50 फीसदी तक छात्रों को बुलाया जाएगा। बाकी 50 प्रतिशत छात्रों को अगले दिन बुलाया जाएगा।
  • स्कूल में शिक्षकों, छात्रों और अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना जरूरी होगा। स्कूल प्रबंधन अतिरिक्त मात्रा में मास्क मुहैया कराएगा।
  • ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था जारी रहेगी। स्कूल प्रबंधन ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा देंगे। जिन छात्रों के पास ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्कूल बुलाया जाएगा। अगर कोई छात्र ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहता है तो उसे सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी स्कूल की होगी।
  • छात्रों को उनके अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही स्कूल में बुलाया जा सकता है। स्कूल संचालक द्वारा किसी भी छात्र पर स्कूल आने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा।
newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.