हल्द्वानी में हाइडिल गेट स्थित स्पा सेंटर में सोमवार की शाम पुलिस ने छापा मारकर बड़े देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
सेंटर से पुलिस ने गैर राज्यों से लाई गईं नौ लड़कियों, एक ग्राहक और प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। छापे की भनक मिलते ही दोनों संचालिकाएं फरार हो गई। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।
रेस्क्यू की गई युवतियां यूपी, मिजोरम, मणिपुर, पश्चिमी बंगाल और दिल्ली की रहने वाली हैं। स्पा सेंटर चलाने वाली दो महिलाएं फरार हैं, उनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार शहर में संचालित स्पा सेंटरों में देह व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में सोमवार को जंगल लग्जरी स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। यहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने बताया छापेमारी के दौरान लड़कियां स्पा सेंटर के अंदर बेसमेंट के छोटे से हिस्से में जकड़ी मिलीं। स्पा सेंटर के मैनेजर तपस समेत एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है। स्पा सेंटर की फरार संचालिकाओं को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्पा सेंटर में मिली लड़कियों को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है, वहां से काउंसिलिंग कर घर भेजा जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ललिता पांडेय, नायब तहसलीदार हरीश चन्द्र मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मैनेजर के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें लड़कियों की बुकिंग के मैसेज मिले। ग्राहक, मैनेजर को मैसेज करते थे, वह उन्हें फोटो दिखाता था। इसके बाद रेट तय होते थे। 1500 रुपये से मैनेजर लड़कियों की बुकिंग की शुरुआत करता था, इससे ऊपर को दाम लगते थे। बेसमेंट में कैद लड़कियों को ग्राहक के पसंद करने पर ही बाहर निकाला जाता था। अधिकतर लड़कियों को नौकरी के बहाने बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। एक लड़की ने बताया कि संचालिका ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वह अपने घर जाना चाहती थी, लेकिन उसे कैद कर रखा गया था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.