उत्तराखंड के हल्द्वानी का रेलवे प्रकरण अब दिन प्रतिदिन जोर पकड़ रहा है। मामले में अब बनभूलपुरा संघर्ष समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से रेलवे प्रकरण को लेकर मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।
बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा ने कहा कि रेलवे ने अतिक्रमण के नाम पर लगभग चार हजार से अधिक घरों को हटाने का नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर हटाई जारी बस्ती में फ्री होल्ड, लीज, पट्टे की जगह भी है और कई सरकारी, गैर सरकारी स्कूल भी है, जिसमें हजारों बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
इस जमीन पर एक बैंक भी है और कई धार्मिक जगह मंदिर, मस्जिद, मदरसे भी हैं। उवैस राजा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि राज्य सरकार अपनी तरफ से कोर्ट में अपना पक्ष रखें, जिससे कि वहां के लोगों को न्याय मिल सके।
एक आंकड़े के मुताबिक, इस जमीन पर चार हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और सुनवाई 5 जनवरी को होनी है। ऐसे में सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पट टिकी हुई हैं कि आखिर सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेता है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.