हरिद्वार: कांवड़ियों की रोकथाम के लिए CCTV से रखी जाएगी नजर, ये रहेगा पूरा प्लान

हरिद्वार में 24 जुलाई से हरकी पैड़ी को कावड़ियों के लिए बैरिकेडिंग लगाकर सील किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय और अन्य यात्रियों के हरकी पैड़ी आने-जाने पर कोई रोक-टोक नहीं रहेगी।

वहीं जिले के बॉर्डर पर चेकिंग के साथ ही 72 घंटे भीतर की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट और रजिस्ट्रेशन देखने के बाद ही सीमा से प्रवेश करने दिया जाएगा। छह अगस्त तक यह व्यवस्था रहेगी। उत्तराखंड पुलिस की ओर से आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने कांवड़ मेले के दौरान की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी सबके सामने साझा की।

कांवड़ियों की रोकथाम को लेकर सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। कांवड़ मेले के निरस्त होने के बाद आज हरिद्वार में इंटरस्टेट बॉर्डर मीटिंग की गई। उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के अधिकारी और हिमाचल, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारी समन्वय बैठक में पहुंचे। बाहरी जनपदों के अधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर से स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि हरिद्वार कोई भी कांवड़ लेकर न आ सके। वहीं सीमाओं पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पिछले साल की तर्ज पर ही बैरिकेडिंग सीमाओं पर की गई है।

आईजी वी मुरुगेशन ने कहा कि अन्य जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा गया है कि सीमाओं से किसी भी सूरत में कांवड़ियों को हरिद्वार न भेजा जाए। हरिद्वार की सीमाओं से कांवड़ियों को वापस लौटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी शिव भक्त ने नियमों और गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी और 14 दिनों का क्वारंटाइन किया जाएगा।

एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि कावड़ियों के लिए सीमाओं को सील किया जाएगा। वहीं हरकी पैड़ी पर किसी भी कावड़ियों को आने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके लिए हरिद्वार पुलिस ने पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही हरकी पैड़ी पर बैरिकेडिंग रहेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.