हरिद्वार : SIT के साथ अब प्रशासन स्तर पर भी हो रही कुम्भ में फर्जी कोविड टेस्ट घोटाले की जांच, कई आधिकारियों से पूछताछ

हरिद्वार कुम्भ में हुए फर्जी कोविड टेस्ट घोटालें को लेकर जांच जारी है।

एक तरफ जहां घोटालें की जांच हरिद्वार पुलिस की एसआईटी टीम कर रही है जो तीन दिनों में कई सम्बन्धित अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं प्रशासन स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है जिसकी जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गयी है। जिसमें अग्रिम कार्यवाही करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टेस्ट करने वाली संस्थाओ को आगामी 24 जून तक कार्यलय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है।

आपको बताते चले की हरिद्वार कुम्भ 2021 में कोविड 19 की रैपिड एटीजन\आरटीपीसीआर टेस्ट करने को लेकर मैक्स काॅरपेरेट सर्विस कुम्भ मेला और नलवा लैबोरेट्रीज प्राईवेट लिमिटेड हिसार एव डाॅ लालचंदानी लैब दिल्ली के द्वारा सैपल कलेक्शन की फर्जी एन्ट्री एवं फर्जी रिजल्द देने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा मुख्य विकास अधिकारी नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनायी गयी है।

जिसने तीनों ही संस्थाओं को उक्त फर्जीवाडे में अपना पक्ष रखने के लिए आगामी 24 जून गुरूवार शाम 5 बजे तक का समय दिया है। अगर उक्त समय तक आरोपी संस्थाए जांच अधिकारियों के समक्ष उपस्थित नहीं होते है तो समझा जाएगा कि उनको उक्त मामले में कुछ नहीं कहना है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.