उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 24 घंटे पड़ेंगे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 24 घंटे भारी पड़ने वाले हैं।

कारण यह है कि मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून के अलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में भारी बारिश वाले जिलों में संबंधित जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग के अलर्ट के बीच शुक्रवार को दोपहर बाद देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।

बता दें कि पिछले 15 दिनों में पहाड़ से लेकर मैदान तक न सिर्फ जबरदस्त गर्मी पड़ी, वरन मानसून की सक्रियता के बावजूद बारिश भी सिरे से नदारद रही।

मौसम विज्ञानियों की ही मानें तो हाल के वर्षों में यह पहली बार है, जब मानसून की दस्तक देने के बावजूद लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा और बारिश नहीं हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.