उत्तराखंड के इस अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन के लिए अस्पताल बंद

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना के पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। अस्पताल को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

इन दो दिनों के बीच अस्पताल में सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही चालू रहेंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी हरीश पंत ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल में तैनात एक फार्मासिस्ट को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में जनहित और सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल को आगामी दो दिन के लिए पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक दूरभाष पर मरीजों और लोगों की दिक्कतों को सुनेंगे और उन्हें सलाह दे सकेंगे। मरीज अपने नजदीक स्थित दवाई की दुकान से दवाई ले सकेंगे। इस अवधि में अस्पताल को पूरी तरह से सेनिटाइज करने का भी फैसला लिया गया है। पंत ने कहा कि पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए आने वाले वाला समय चुनौती भरा है।

आने वाले दस दिनों तक बहुत ही एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बहुत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें और कोरोना को लेकर जारी की गयी केन्द्र एवं राज्य सरकार की गाइड लाइन का अक्षरशः पालन करें। उन्होंने जनता से कहा कि मास्क और सामाजिक दूरी का पालन हर हालत में करें और कोरोना की इस लड़ाई में शासन और प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने आगे बताया कि पिथौरागढ़ जिले में कोरोना के 242 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। इनमें 213 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 27 मामले सक्रिय हैं। इनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.