टिहरी की नई डीएम के रूप में ईवा आशीष ने संभाला कार्यभार, IAS मंगेश घिल्डियाल की ली जगह

उत्तराखंड के टिहरी की नई डीएम के रूप में आईएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

आईएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव ने जिले के 54 वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। आपको बता दें, 2010 बैच की आईएएस ईवा अल्मोड़ा में डीएम से लेकर शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है।

बृहस्पतिवार को नवनियुक्त डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। आईएएस ईवा इससे पहले शासन में अपर सचिव सामान्य प्रशासन, मुख्यमंत्री, पेयजल से लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम में प्रबंध निदेशक और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर कार्यरत थी।

हिमाचल कैडर की 2010 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीवास्तव ने सरकारी सेवा की शुरूआत भी हिमाचल से ही की थी। 2013 में उत्तराखंड आने के बाद 2015 तक ऊधम सिंह नगर में एसडीएम से लेकर सीडीओ, पंतनगर विश्वविद्यालय में निदेशक प्रशासन तैनात रही। 2017 में वह अल्मोड़ा की डीएम बनी।

आपको बता दें, आइएएस मंगेश घिल्डियाल के पीएमओ में तैनाती के बाद टिहरी गढ़वाल डीएम का पद खाली था। अब उनकी जगह आइएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव को जिलाधिकारी बनाया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.