देश और प्रदेश में रेप के बढ़ते मामलों के बीच उत्तरकाशी की विशेष सत्र कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा और 25 हजार का जुर्माना लगाया है।
अदालत ने जुर्माने से 20 हजार सहायता राशि पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। दोषी युवक हिमाचल प्रदेश के तनाडू चिड़गांव का रहने वाला है। युवक पर 2018 में नाबालिग मोरी तहसील के एक गांव में नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर युवक एक साल तक युवक नाबालिग का यौन शोषण करता रहा।
नवंबर 2018 में नाबालिग गर्भवती हो गई। इशके बाद नाबालिग ने युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद युवक किशोरी को अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गया। हिमाचल प्रदेश पहुंचने के बाद युवक ने खुद को शादीशुदा बातकर शादी से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। परिजनों ने राजस्व पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाया। केस दर्ज करने के बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दो साल तक मामले की सुनवाई के बाद अब कोर्ट ने युवक को दोषी करार दिया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.