उत्तराखंड में सभी स्कूल एक जुलाई से खोल दिए जाएंगे। इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।
हालांकि अभी ऑनलाइन पढ़ाई ही होगी। आज जारी आदेश में लिखा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में संचालित शासकीय, अशासकीय, निजी, डे-बोर्डिंग स्कूलों में तीस जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अब अवकाश पूर्ण होने के बाद एक जुलाई से स्कूलों में दोबारा से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी।
सरकारी स्कूलों में इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 30 जून को गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो जाएंगी। इसके बाद शिक्षकों को स्कूल बुलाकर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी।
वहीं कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए विभाग की ओर से अभी बच्चों को स्कूल न बुलाए जाने का निर्णय लिया गया है। बता दें विभागीय मंत्री की ओर से भी इस संबंध में एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई का निर्देश दिया गया था। हालांकि, अभी छात्र-छात्राओं को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.