अल्मोड़ा: गांधी पार्क में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन, विकास प्राधिकरण को खत्म करने की मांग

अल्मोड़ा जिला विकास प्राधिकरण को खत्म करने की मांग को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया।

ये प्रदर्शन पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को भवन निर्माण में काफी परेशानी हो रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि नवंबर 2017 में राज्य सरकार ने पूरे पर्वतीय इलाकों में जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण मनमाने ढंग से लागू कर दिया था, जिसका लगातार विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगरीय इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोग प्राधिकरण से परेशान हैं।

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लंबे समय से लोग राज्य सरकार से इस जनविरोधी प्राधिकरण को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि प्राधिकरण में सरकार द्वारा गठित विधायकों की कमेटी भी पर्वतीय क्षेत्र से प्राधिकरण खत्म करने की सिफारिश कर रही है। इसके बावजूद राज्य उसे अनदेखा कर रही है, जो पूरे पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के साथ नाइंसाफी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.