फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के हरदोई में पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले ITBP जवान की ccहादसे में मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड से कानपुर ड्यूटी पर जा रहे आईटीबीपी के जवान की कार मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। चालक को झपकी आ जाने से कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें पौड़ी गढ़वाल के निवासी उपनिरीक्षक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जवान समेत चार लोग घायल हो गए।
आपको बता दें, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के 20 एनएच-121 थाना संकर सैड़ी सदर निवासी प्रताप सिंह पुत्र भरत सिंह आईटीबीपी में उपनिरीक्षक थे। उनकी तैनाती 32वीं बटालियन कानपुर के महाराजपुर में थी। उनके साथी देहरादून निवासी प्रमोद सिंह ने बताया कि देहरादून के प्रेमनगर बडौवाला निवासी पदम सिंह पुत्र गुलाब सिंह और उत्तरकाशी के भोंगा लदाड़ी निवासी राकेश सिंह पुत्र अव्वल सिंह भी तैनात हैं और वह लोग भी अवकाश पर गए थे।
प्रमोद के मुताबिक कानपुर से वह लोग जिस कार से गए थे, अवकाश खत्म होने के बाद दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए उसी कार चालक को देहरादून बुलाया था। शुक्रवार को देहरादून से कार से कानपुर के लिए निकले। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर के निकट कार चालक अजय तिवारी पुत्र सीपी तिवारी को झपकी आ गई और कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें सभी लोग घायल हो गए।
उधर, पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.