बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की पूजा के लिए ऐसे करें बुकिंग

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। आप इस वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in/ पर जाकर पूजा के लिए बुकिंग कर सकते हैं। श्रद्धालु अपनी सहूलियत के हिसाब से छह महीने की यात्रा के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि के मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख घोषित होने के साथ ही मंदिर समिति ने यात्रा के लिए ऑन लाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल के मुताबिक देश-विदेश के श्रद्धालु आगामी अप्रैल से नवंबर महीने तक चलने वाली चारधाम यात्रा में बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना, दर्शन के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

समिति को शीतकाल में अभी तक दोनों धामों के लिए 37 लाख रुपये का दान मिला है। इस धनराशि से यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर करते हुए दोनों धामों में श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। अगले महीने यानि मार्च के पहले हफ्ते में बीकेटीसी की टीम केदारनाथ जाएगी, जो कपाट खुलने तक वहां जरूरी व्यवस्थाएं करेगी। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार टीम वहां बर्फ से संपत्तियों को हुई क्षति का आकलन करेगी। इस बार पुजारियों और अतिथियों के लिए गर्म टेंट की व्यवस्था की जाएगी।

आपको बता दें कि केदारनाथ धाम की यात्रा अप्रैल में शुरू होगी। 29 अप्रैल को भगवान आशुतोष के 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। मेष लग्न में सुबह 6:10 पर मंदिर का द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। कपाट खुलने के बाद श्रद्धालु छह महीने तक अपने अराध्य के दर्शन कर सकेंगे, उनकी पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.