उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 50 मीटर नीचे खेतों में गिरी टाटा सूमो, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के चमोली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्वालदम-खंपाघार-चिड़िगा मोटर मार्ग पर शनिवार को एक टाटा सूमो वाहन सड़क से करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा।

वाहन में सवार 6 लोग घायल हो गए हैं। 6 घायलों में से 5 को ग्वालदम अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ग्वालदम के पास बागतोली में सड़क से करीब 50 मीटर नीचे ये वाहन खेतों में जा गिरा।

वाहन में सवार 5 यात्रियों के साथ ही ड्राइवर भी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने एसएसबी ग्वालदम को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मौके से हादसे की खौफनाक तस्वीरें सामनें आई हैं।

मौके पर पहुंचे थराली थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला के अनुसार, इस हादसे में 50 साल के आलम राम, 50 साल की अंशी देवी, 6 साल का अमित राम, 45 वर्षीय कृपाल सिंह और 26 वर्षीय अर्जुन सिंह निवासी सुय्या को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम में प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे में वाहन के ड्राइवर विक्रम सिंह पर हल्की चोट आई है।

(चमोली से मोहन गिरी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.