महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर तस्वीर साफ होने लेगी है। मुंबई में राजभवन पहुंचकर शिवसेना के नेताओं ने राज्यपाल कोश्यरी भगत से मुलाकात कर सरकार बनाने के लिए हामी भर दी है।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने सरकार बनाने के लिए हामी भर दी है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों से हमारी बातचीत जारी है और उनका समर्थन पत्र हासिल करने में थोड़ा समय लग रहा है। शिवसेना नेता ने कहा कि हमने राज्यपाल से तीन दिन का समय मांगा है, लेकिन वो दो तीन का समय देने से मना कर रहे हैं। सरकार बनाने के लिए हामी भरने का मतलब साफ है कि शिवसेना इस बात को लेकर आश्वस्त है कि उसे कांग्रेस-एनसीपी का समर्थन मिलने जा रहा है।
शिवसेना की राज्यपाल से मुलाकात के बाद अब राज्यपाल कोश्यारी भगत के पाले में गेंद हैं। इस बीच राजभवन से भी बयान आया है। राज्यपाल ने कहा कि शिवसेना के विधायकों ने मिलकर समर्थन का पत्र नहीं दिया। राज्यपाल ने कहा कि शिवसेना ने तीन दिन का और वक्त मांगा है। राज्यपाल की ओर से कहा गया कि वह शिवसेना तो तीन दिन का समय नहीं दे सकते हैं। शिवसेना के बाद राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है। राज्यपाल की ओर से एनसीपी को 24 घंटे का समय दिया गया है।
इस बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई है। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद एक बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया है कि कार्यसमिति की बैठक में महाराष्ट्र के हालात पर चर्चा हुई है। बयान में कहा गया कि पार्टी ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है और सोनिया गांधी फिर से एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बातचीत कर आगे का कोई फैसला लेंगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.