हल्द्वानी: राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद जवान बिशन सिंह का अंतिम संस्कार, भारत माता की जय के लगे नारे

6 मई को लद्दाख के गलवान वैली में हुई हिंसक झड़प में घायल हुए जवान में उत्तराखंड का लाल हवलदार बिशन सिंह भी था, जिसकी इलाज के दौरान चंडीगढ़ में निधन हो गया। 17 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात हवलदार बिशन सिंह को रविवार को हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट में अंतिम विदाई दी गई।

इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोग जुटे। आपको बता दें, राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान बिशन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़े भाई जीवन सिंह और बेटा मनोज ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी। आपको बता दें, भारतीय सेना के 17 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात हवलदार बिशन सिंह मूल माणीधामी बंगापानी पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। उनका शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ में निधन हो गया था। शनिवार देर रात शहीद का शहीद का पार्थिव शरीर हाल पता कमलुवागांजा में विशेष टाउनशीप कॉलोनी स्थित उनके घर लाया गया।

तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को शहीद के घर में लोगों की भीड़ जुटी रही। शहीद का पार्थिव शरीर देखते ही पत्नी सती देवी बेसुध हो गई। शहीद का बड़ा बेटा मनोज और बेटी मनीषा पिता के पार्थिव शरीर को देखकर रोते रहे। सुबह 9:12 बजे शहीद की अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट के लिए निकली। इस दौरान पीछे बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ आया। 10 बजे करीब तिकोनिया आर्मी कैंट और 17 कुमाऊं के जवान पार्थिव शरीर लेकर चित्रशिला घाट पहुंचे। शहीद के घर से घाट तक भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा बिशन तेरा नाम रहेगा जैसे नारे लगते रहे। घाट में सैन्य सम्मान के साथ जवानों शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.