मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जारी की भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून समेत इन जिलों में रेड अलर्ट

उत्तराखंड के पांच जिलों में 26 और 27 के लिए कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बाकि जिलों में 29 जुलाई तक लगातार ऑरेंज अलर्ट किया गया है।

अगले कुछ दिन राज्य के लिए संवेदनशील रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौडी, देहरादून जिले में अत्यंत भारी बारिश की संभवना है। बाकी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 27 को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौडी, देहरादून में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। अन्य जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

28 को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, तीव्र बौछार होने की संभावना है। 29 को भी इन्हीं छह जिलों में कहीं कहीं भरी से बहुत भारी बारिश व तीव्र बौछार की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, संवेदनशील इलाकों मे चट्टान गिरने, भूस्खलन, सड़कों में मलबा आने, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है।

मौसम विभाग ने देहरादून में 31 जुलाई तक बारिश का अंदेशा जताया है। बारिश के हिसाब से अगले दो तीन दिन दून के लिए भी संवेदनशील हैं। दून में भी अगले दो दिन रेड अलर्ट रखा गया है। सुबह से हो रही बारिश के कारण दून का तापमान एक बार फिर नीचे को चला गया। सुबह इसमें करीब पांच से छह डिग्री की गिरावट रही। जो दोपहर में संभल गया। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा जो सामान्य से सिर्फ एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री के साथ सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

8 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

9 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

23 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.