कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए उत्तराखंड सरकार कोविड कर्फ्यू को फिर बढ़ा सकती है।
आज आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कोविड कर्फ्यू की मानक प्रचालन विधि (एसओपी) जारी की जाएगी। कर्फ्यू के दौरान पहले की तरह ढील जारी रह सकती है।
कोरोना कर्फ्यू की अवधि 27 जुलाई को सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार फिलहाल कोविड कर्फ्यू को समाप्त करने के पक्ष में नहीं है। संक्रमण को रोकने को एक सप्ताह के लिए फिर से कोविड कर्फ्यू बढ़ सकता है।
सरकार पहले ही कोविड कर्फ्यू में बाजार रात नौ बजे तक खोलने के साथ ही वॉटर पार्क, सिनेमा हॉल को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने, वैक्सीन की दो डोज लगाने वालों को बिना कोविड जांच के लिए आने की अनुमति दे चुकी है।
जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगी है, उन्हें कोविड जांच निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। अब सरकार कोविड कर्फ्यू को पूर्व में दी गई ढील के साथ जारी रख सकती है। सोमवार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कोविड कर्फ्यू की एसओपी जारी की जाएगी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.