फोटो: सोशल मीडिया
राजधानी देहरादून के बसंत विहार इलाके में उस समय हड़कंप मच गया। जब चाय बगान में किशोर का शव क्षत-विक्षत हालत में पेड़ से लटका मिला।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आपको बता दें, जहां ये शव मिला वो बसंत विहार थाना क्षेत्र में आता है। खबरों की माने तो किशोर चार दिन से घर से लापता था। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने बताया कि किशोर की उम्र 17 साल थी। पुलिस के अनुसार, किशोर के शरीर में चोट के कई निशान हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसके पीछे के कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा। खबरों की माने तो किशोर शिमला बाईपास रोड स्थित नयागांव पेलियो का रहने वाला था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.