बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस ने चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड के चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात

बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस केआर श्रीराम ने चारधाम यात्रा और उसकी व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने उत्तराखंड के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को इस बारे में एक पत्र लिखा है।

बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस हाल ही में अपने परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर गए थे। चारधाम यात्रा के दौरान उनका अनुभव कैसा रहा, इस बात का जिक्र उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखे पत्र में किया है। अपने पत्र में उन्होंने देवभूमि की खूबसूरती का जिक्र किया। पत्र में उन्होंने चारधाम यात्र की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत भी की है। उन्होंने पत्र में लिखा, “उत्‍तराखंड सरकार चारधाम यात्रा का खूब प्रचार कर रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं, बावजूद इसके यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।”

बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का दर्द देखा और समझा। पैदल यात्रा के दौरान खाने, पीने, ठहरने और मेडिकल सुविधाओं का उन्हें अभाव दिखा, जिसका जिक्र उन्होंने किया है। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुयों की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने उत्तराखंड के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा। बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस के पत्र को उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने एक याचिका के तौर पर स्‍वीकार करते हुए सरकार से इस बारे में 4 हफ्ते के भीतर जवाब पेश करने के लिए कहा है।  

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.