हरिद्वार कुंभ को लेकर अधिसूचना जारी, एक से 30 अप्रैल तक चलेगा कुंभ मेला

हरिद्वार कुंभ को लेकर उत्तराखंड शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। कुंभ मेला एक अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा।

इसके साथ ही शासन ने कुंभ क्षेत्र भी अधिसूचित कर दिया है। इसी क्षेत्र के अंतर कुंभ के लिए जारी सभी दिशा-निर्देश लागू होंगे। हरिद्वार में 12 साल बाद कुंभ का आयोजन होता है। अमूमन कुंभ की अवधि साढ़े तीन माह की होती है। वर्ष 2010 में कुंभ 14 जनवरी से शुरू होकर 28 अप्रैल तक चला था।

इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण शासन ने इसकी अवधि घटाकर एक माह कर दी है। इस अवधि में 12 अप्रैल, 14 अप्रैल और 27 अप्रैल को, कुल तीन शाही स्नान होंगे। इसके अलावा 13 अप्रैल को चैत्र प्रतिपदा व 21 अप्रैल को रामनवमी के पर्व स्नान भी होंगे। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी अधिसूचना में कुंभ क्षेत्र को भी अधिसूचित किया गया है।

इसके अनुसार उत्तर में यह सीमा नीरगढ़, तपोवन, बिठ्ठल आश्रम मार्ग से लेकर नरेंद्रनगर मुनि की रेती मार्ग तक रहेगी। पश्चिम में यह सीमा नरेंद्रनगर-ऋषिकेश बाइपास, ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर वन चैकी तक, वन चैकी से ऋषिकेश-हरिद्वार बाइपास मार्ग, हिल पास के साथ मंसा देवी, बिल्केश्वर मंदिर, टिबड़ी, मोहंड रोड जंगल चैकी, बीएचइएल के आवासीय भवन, रुड़की-बहादराबाद मार्ग और हरिद्वार-दिल्ली मार्ग पर 13 किमी तक रहेगी।

दक्षिण में यह सीमा बहादराबाद-हरिद्वार बाइपास मार्ग, सीतापुर गांव, हरिद्वार-ऋषिकेश बाइपास पर रेलवे पुल, ग्राम जियोपोता से हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग के सिद्ध सोत सेतु तक रहेगी। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी अधिसूचना में कुंभ क्षेत्र को भी अधिसूचित किया गया है। इसके अनुसार उत्तर में यह सीमा नीरगढ़, तपोवन, बिठ्ठल आश्रम मार्ग से लेकर नरेंद्रनगर मुनि की रेती मार्ग तक रहेगी।

पश्चिम में यह सीमा नरेंद्रनगर-ऋषिकेश बाइपास, ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर वन चैकी तक, वन चैकी से ऋषिकेश-हरिद्वार बाइपास मार्ग, हिल पास के साथ मंसा देवी, बिल्केश्वर मंदिर, टिबड़ी, मोहंड रोड जंगल चैकी, बीएचइएल के आवासीय भवन, रुड़की-बहादराबाद मार्ग और हरिद्वार-दिल्ली मार्ग पर 13 किमी तक रहेगी। दक्षिण में यह सीमा बहादराबाद-हरिद्वार बाइपास मार्ग, सीतापुर गांव, हरिद्वार-ऋषिकेश बाइपास पर रेलवे पुल, ग्राम जियोपोता से हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग के सिद्ध सोत सेतु तक रहेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.