चंपावत: आलवेदर रोड निर्माण में लाखों रुपये के गबन का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे राज?

चंपावत पुलिस ने टनकपुर में आलवेदर रोड का निर्माण करने वाली शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी में लाखों रुपये का गबन करने वाले आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, टनकपुर में आलवेदर रोड का काम करने वाली शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के दिनेश सिंह राणा पुत्र मोहन सिंह राणा द्वारा पिछले साल नवंबर, 2020 में सूचना दी गई कि उनकी कंपनी की डीएसआर के नाम से एक फर्म है जो आलवेदर मार्गों में स्लोब बिछाने का कार्य करती है।

उनकी फर्म में पंजाब, सीटी, फिरोजपुर स्थित बागी हास्पिटल रोड निवासी गौरव शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा बतौर प्रबंधक कार्य करता था। वह, साइट पर डीलिंग व काउंटिंग का कार्य देखता था। फर्म की ओर से उसे इस कार्य के लिये 16 लाख रुपये का भुगतान किया गया जिसे लेकर वह फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आरोपी की धरपकड़ के लिये पुलिस ने कई जगह दबिश दी और अथक प्रयास के बाद उसे पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया गया। चल्थी चैकी के प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि आरोपी फरार होकर पाकिस्तान सीमा के पास जिरखपुर पहुंच गया था।

पुलिस की एक टीम को जिरखपुर भेजा गया। आरोपी को भनक लगते ही वो वहां से भी फरार हो गया। इसके बाद वो लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। पुलिस लगातार उसका पीछा करती रही और फिरोजपुर, चंडीगढ़, अमृतसर व जालंधर पहुंच गई। आखिरकार दस दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.