मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यो के लिए 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में आचार संहिता प्रभावी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत धनराशि को जल्द से जल्द अवमुक्त किया जाए। प्रदेश का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। धनराशि समय पर आवंटित होने से ग्राउंड लेवल पर कार्य में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निदेश दिए।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के अंतर्गत 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों के निवर्तन पर रखा गया है। इसमें सामान्य के तहत 361 करोड़ 41 लाख रूपए, एससीपी के तहत 86 करोड़ 32 लाख रूपए और टीएसपी के तहत 14 करोड़ 89 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
नैनीताल जिले के लिए 35 करोड़ 11 लाख, ऊधमसिंह नगर 37 करोड़ 10 लाख, पिथौरागढ़ 35 करोड़ 90 लाख, बागेश्वर 29 करोड़ 82 लाख, चम्पावत 29 करोड़ 18 लाख, देहरादून 49 करोड़ 73 लाख, पौड़ी 60 करोड़, टिहरी 47 करोड़ 61 लाख, चमोली 37 करोड़ 14 लाख, उत्तरकाशी 38 करोड़ 28 लाख, रूद्रप्रयाग 29 करोड़ 08 लाख और हरिद्वार के लिए 33 करोड़ 67 लाख रूपए की धनराशि जिला योजना में स्वीकृत की गई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.