मेष संक्रांति के शाही स्नान पर आज कुंभ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गूंजे घाट

हरिद्वार महाकुंभ का सबसे बड़ा मेष संक्रांति का शाही स्नान आज जारी है। इस मौके पद मंगलवार रात 12 बजे से ही हरिद्वार के गंगा घाटों पर भक्त पहुंचने लगे थे।

आज सभी 13 अखाड़ों के संतों अलावा लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। अखाड़ों का शाही काफिला अपने-अपने समय में स्नान को हर की पैड़ी घाट पहुंच रहे हैं। सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी और उसके सहयोगी अखाड़ों ने आस्था की डुबकी लगाई।

इसके बाद अब जूना अखाड़ा भी शाही स्नान को पहुंचे। इस दौरान अखाड़ों का वैभव देखते ही बन रहा है। वहीं, ज्योतिष और शारदा पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने नीलधारा गंगा तट पर शाही स्नान किया।

बता दें कि अखाड़ों के स्नान के दौरान हर की पैड़ी पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। आम श्रद्धालु अन्य घाटों पर स्नान कर रहे है। मेलाधिष्ठान के अनुसार स्नान सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ, जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। वहीं महाकुंभ में मेष संक्रांति के शाही स्नान पर 2 बजे तक 9,94517 श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.