UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के धामपुर से एसटीएफ ने एक जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ नकल माफिया को नेस्तनाबूद करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी जानकारी साझा करेगी। साथ ही मजबूत कानूनी शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ ने न्यायालय में अब तक पंद्रह अहम गवाहों के बयान दर्ज कराए हैं। साथ ही एसटीएफ ने अपील की है कि ऐसे छात्र जिन्होंने अनुचित साधनों से ये परीक्षा पास की है, वो अभी भी आकर अपने बयान दर्ज कराएं।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि नकल करने वाले अधिकतर छात्रों की जानकारी एसटीएफ को मिल चुकी है। छात्र अगर अभी जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो भविष्य में ऐसे सभी छात्रों की गिरफ्तारियां की जाएंगी। अभी तक गिरफ्तार कुछ अभियुक्तों के पेपर लीक माध्यम से काफी संपत्ति अर्जित करने के मामले सामने आ रहे हैं।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.