चारधाम यात्रा में हेली सेवा का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को लग सकता है महंगाई का झटका!

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद चारधाम हेली सेवा देने वाली कंपनियों ने सरकार से किराया बढ़ाने की मांग की है।

कंपनियों की इस मांग पर अब सरकार को फैसला करना है। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा पर महंगाई की मार पड़ सकती है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने के कारण केदारनाथ हेली सेवा का किराया भी बढ़ सकता है। हेली एविएशन एसोसिएशन की ओर से दिए किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द ही सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालित करने के लिए नौ कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। जिसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन, पिनाक्ल एयर और सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, हिमालयन हेली व केट्रल एविएशन शामिल हैं। दो साल कोरोना महामारी के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित रही। जिससे हेली सेवा का संचालन भी नहीं हो पाया था।

इस बार भी अनुबंध के अनुसार हेली कंपनियों ने किराये में कोई वृद्धि नहीं की थी। लेकिन एटीएस के दाम में 40 प्रतिशत वृद्धि होने पर हेली कंपनियों का कहना है कि तय किराये में हेली सेवा संचालन करना मुश्किल है। हेली एविएशन एसोसिएशन की ओर से नागरिक नागरिक उड्डयन के सचिव से किराया बढ़ोतरी में छूट देने की मांग की गई है।

दिलीप जावलकर, सचिव नागरिक उड्डयन विभाग, ने कहा है कि एटीएफ के दाम बढ़ने से हेली एविएशन एसोसिएशन की तरफ से केदारनाथ हेली सेवा का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर सरकार ही फैसला लेगी। जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।

छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। चार अप्रैल से गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट पर हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई थी। दो दिन के भीतर 20 मई तक हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक का किराया फिलहाल 7,750 रुपए है, जबकि फाटा से केदारनाथ का किराया 4,720 रुपए है। सिरसी से केदारनाथ तक 4,680 रुपए का किराया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.