देहरादून समेत कई ईलाकों में झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

राजधानी देहरादून समेत राज्य में कई इलाकों में झमाझम बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिन राज्य में बारिश के आसार हैं। विभाग ने चार दिन येलो अलर्ट और एक दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन वाले बादलों के साथ बारिश की संभावना है।

11 जून को कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। गढ़वाल क्षेत्र के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 12 जून को पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

13 जून के येलो अलर्ट में देहरादून, नैनीताल, चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार की संभावना है। मैदानी जिलों में तीस से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.