उत्तराखंड के कई इलाकों में 7 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 7 जून तक बारिश का सिलसिला बने रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों और देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के प्रभारी निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया कि शुक्रवार को सभी पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहेगा।

5 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कुछ स्थान व देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 6 व 7 को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। आठ व नौ को भी मौसम में बदलाव की संभावना कम है। मौसम केन्द्र ने पिछले 24 घंटों में राज्य के अल्मोड़ा, देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व बागेश्वर जिलों में बारिश दर्ज की है।

दून में भी खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते दून में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। तेज हवाएं, तूफान, बारिश, आकाशीय बिजली चमकने, गर्जन वाले बादल विकसित होने व आसमान बादलों से घिरा रहेगा। दून में यह सिलसिला नौ जून तक रह सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.