उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सरकार ने युवाओं को दी खुशखबरी, बताया किन विभागों में होने जा रही है बंपर भर्ती, जानिए

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार लगातार राज्य की जनता को खुशखबरी दे रही है। आने वाले दिनों में राज्य में बंपर भर्ती शुरू होने जा रही है।

राज्य सरकार ने कई क्षेत्रों में भर्ती शुरू करने के ऐलान के बाद सरकार ने युवाओं को एक और अच्छी खबर दी है। प्रदेश में जल्द ही 314 नए डॉक्टरों की भर्ती होगी। सरकार ने इसके लिए चिकित्सा सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। विधानसभा सत्र के दौरान केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने अपने क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को लेकर सवाल उठाया। उनके सवाल के जवाब में सरकार ने ये जानकारी दी है। सदन में सरकार ने कहा कि प्रदेश भर के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में जल्द ही खाली पड़े पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने उन युवाओं को भी खुशखबरी दी है, जो बतौर शिक्षक काम करना चाहते हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में खाली करीब 1 हजार पदों पर सरकार भर्ती शुरू करने जा रही है। सरकार ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को जुलाई तक खाली पदों के लिए विज्ञापन देने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, सरकार की ये कोशिश है कि नए सत्र में हर विश्वविद्यालय में फैकल्टी की पूरी नियुक्त कर दी जाए। उन्होंने बताया कि नियुक्तियों में यूजीसी के मानकों का कड़ाई से पालन करने और मेरिट का खास तौर पर ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शिक्षा निदेशालय में लेखाकार और मिनिस्टीरियल कैडर के करीब 186 पदों पर अधीनस्थ सेवा कर्मचारी चयन आयोग के जरिए जल्द भर्ती होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.