कचौरी-समोसा बेचकर महीने में एक करोड़ रुपये कमाता है शख्स, पढ़िए कचौरी वाले की कहानी

अगर कोई आपसे कहे कि एक कचौरी वाले की महीने की कमाई एक करोड़ रुपये है तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। अलीगढ़ में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मुकेश नाम के एक कचौरी वाले को नोटिस भेजा है।

नोटिक के मुताबिक मुकेश नाम का कचौरी वाला 12 सालों से अपनी दुकान चला रहा है। उसकी सालाना कमाई 60 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक आंकी गई है। यानि वो महीने में 5 लाख से लेकर 8.5 लाख रुपये तक कमाता है। बावजूद इसके आज तक ना तो मुकेश ने जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करा रखा है और ना ही टैक्स भरता है। नोटिक के मुताबिक मुकेश को 5% की दर से एक साल का टैक्स देना होगा।

मुकेश की सीमा टॉकीज इलाके में कचौरी और समोसे की दुकान है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले किसी ने उसकी शिकायत कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट से कर दी। उसके बाद टैक्स इंस्पेक्टर्स की टीम ने पास की दुकान पर बैठकर मुकेश की बिक्री पर नजर रखना शुरू कर दिया। इंस्पेक्शन में पता चला कि उसकी सालाना आमदनी 60 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक है। स्टेट इंटेलीजेंस ब्यूरो के एक सदस्य के मुताबिक मुकेश ने अपनी आमदनी का खर्च दे दिया है। क्योंकि उसका महीने का टर्न-ओवर 40 लाख रुपये से ज्यादा इसलिए उसे जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस पूरे मामले में मुकेश का कहना है कि उसे नियमों की जानकारी नहीं थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.