राहत: उत्तराखंड को गुजरात से मिलेंगे ऑक्सीजन सिलिंडर, CM तीरथ ने CM रूपाणी से की फोन पर बात

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से फोन पर बात करते हुए ऑक्सिजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री रूपाणी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आग्रह पर उत्तराखंड को हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में उत्तराखंड के उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने गुजरात के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल और प्रमुख सचिव उद्योग एसके दास से भी वार्ता की। उन्होंने उत्तराखंड को जल्द सिलिंडर देने का भरोसा दिया।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालत यह है कि बाजार में कुछ महत्वपूर्ण दवाओं और आक्सीजन सिलिंडरों की कमी होने लगी है। दरअसल, मरीजों की बढ़ती हुई संख्या के कारण अस्पतालों में आक्सीजन बेड कम होने लगे हैं। ऐसे में मरीज घर में ही सिलिंडर लगाकर ऑक्सीजन ले रहे हैं। इससे प्रदेश में आक्सीजन सिलिंडरों की कमी हो गई है।


दवा और सिलिंडर की कमी को पूरा करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी में कुछ समय पहले सरकार ने गुजरात से रेमडेसिवीर इंजेक्शन मंगाए। अब सरकार ने फिर गुजरात से सिलिंडर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह सिंह रावत और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के बीच हुई वार्ता के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी गुजरात के मंत्री व अधिकारियों से वार्ता की।

बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र में आक्सीजन की आपूर्ति पर रोक के कारण सिलिंडर निर्माण कंपनियों के कटिंग, मोल्डिंग व वेल्डिंग कार्य प्रभावित हैं। हालांकि, जल्द ऐसी कंपनियों को निर्माण कार्य की अनुमति देने की तैयारी चल रही है, ताकि आक्सीजन सिलिंडरों का उत्पादन व आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.